बेकाबू ट्रक ने ससुर-दामाद को रौंदा

बेकाबू ट्रक ने ससुर-दामाद को रौंदा

बेकाबू ट्रक ने ससुर-दामाद को रौंदा

बरेली(एजेंसी) | उत्तर प्रदेश में बरेली के कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार ससुर दामाद की मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने बताया कि उमरसिया गांव निवासी वेदराम कश्यप (50) के इकलौते बेटे अजय कश्यप की शादी भोजीपुरा की प्रीति से शनिवार को होनी है। परिवार के लोग   à¤®à¥‡à¤‚ जुटे थे। इस बीच वेदराम अपने दामाद तेजराम (25) के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारों के लिये नाश्ते का सामान खरीदने निकले थे। वे भऊआपुर गांव के नत्थूलाल कश्यप के घर जा रहे थे। मानपुर चिकिटिया चौराहे के पास फतेहगंज पूर्वी की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उनको सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। à¤œà¤²à¥à¤¦ गुलजार होगा एनटीपीसी का औरैया संयंत्र à¤¬à¤°à¥‡à¤²à¥€ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया कि ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मारी। हादसे से घबराया ड्राइवर ट्रक को लेकर भागने लगा। इस दौरान बाइक ट्रक के पहियों में फंस गया। सड़क बाइक घसीटने से आग लग गई। इससे बाइक जलकर खाक हो गई। ट्रक पर बुरी तरह धधक उठा। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। चालक के साथ उसका हेल्पर भी मौके से फरार हो गया। 

add image

Recent Comments

  • Blog single photo

    19-Sep-2019 at 11:33:57pm

    0     0

Leave a comment

Top