फ़तेहपुर - ठेकेदार निकला घटना का मास्टरमाइंड, साथियों संग मिल की थी इंजीनियर की हत्या

 फ़तेहपुर - ठेकेदार निकला घटना का मास्टरमाइंड, साथियों संग मिल की थी इंजीनियर की हत्या

 फ़तेहपुर - ठेकेदार निकला घटना का मास्टरमाइंड, साथियों संग मिल की थी इंजीनियर की हत्या

 à¤«à¤¤à¥‡à¤¹à¤ªà¥à¤° | जनपद के बहुचर्चित इंजीनियर हत्याकांड में पुलिस खुलासे के बेहद करीब है पुलिस अधीक्षक के दृढ़ संकल्प और पुलिस की मेहनत ने एक हफ्ते में ही इस ब्लाइंड केस को खोलने में सफलता प्राप्त कर ली। बताते हैं कि इस हत्याकांड को खोलने में भंग की गई एसओजी टीम की भी प्रमुख भूमिका है हालांकि सभी टीमो ने इस संगीन मामले को निपटाने में बेहतर भूमिका निभाई।

भारतीय बैडमिंटन टीम को सुदीरमन कप में मलेशिया ने हराया--ये भी पढ़ें 

              सूत्रों की माने तो फिरोजाबाद के रहने वाले आयुष शर्मा नाम के ठेकेदार ने इस घटनाक्रम को रचा था उसने अपने सहयोगी और दो गार्डों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। ठेकेदार का दूसरा सहयोगी घटना के बाद बिहार के भूटान बॉर्डर के पास  à¤­à¤¾à¤—कर छुप गया था ,लेकिन पुलिस की एक टीम वहां तक पहुंच गई और हत्यारे को उठा लाई | वहीं दूसरी टीम ठेकेदार को पकड़ने के लिए दिल्ली रवाना हो गई है उसकी लोकेशन बार बार बदल रही है।

हैदराबाद और कानपुर से बाल भिक्षावृत्ति के लिए लाए गए 44 बच्चे बचाए-ये भी पढ़ें 

वहीं आपको बता दें कि हत्या में दो फ़तेहपुर के लोग भी शामिल हैं जो खागा क्षेत्र के रहने वाले हैं, पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई दोनो बाइकों को बरामद कर लिया है वहीं खागा क्षेत्र के रहने वाले एक हत्यारे मुखिया को भी आलाकत्ल सहित पूर्व में भंग एसओजी टीम ने जयराम नगर चौराहे के समीप से बाइक के नम्बर में छेड़छाड़ करते हुए गिरफ्तार कर लिया |

ईवीएम और वीवीपैट के आंकड़ों का 100 फीसदी मिलान करने की मांग वाली याचिका खारिज--ये भी पढ़ें 

उसी की शिनाख्त पर घटना में प्रयुक्त तीनो तमंचे पुलिस ने बरामद कर लिए हैं वहीं जिस तमंचे से इंजीनियर को गोली मारी गयी थी उसका खोखा अभी भी उसमें फंसा है। चर्चा है कि ठेकेदार बिना काम किये हुए इंजीनियर से जबरन नौ लाख की चेक पहले ही कैश कराना चाहता था लेकिन उसने खिन्न होकर ठेकेदार ने अपने सहयोगियों, गार्डों के साथ मिलकर इंजीनियर की हत्या कर दी।

कैंसर के मरीजों में डेन्ड्रिटिक सेल थेरेपी ने जगायी नयी आस--ये भी पढ़ें 

 

Recent Comments

  • Blog single photo

    18-Jun-2019 at 10:00:40am

    0     0

Leave a comment

Top