दिल्ली में भाजपा सभी सातों लोकसभा सीटों पर आगे

दिल्ली में भाजपा सभी सातों लोकसभा सीटों पर आगे

दिल्ली में भाजपा सभी सातों लोकसभा सीटों पर आगे

नयी दिल्ली | à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ की सभी सात लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। वहीं पांच सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक झटका लगता दिख रहा है क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार महज दो सीटों पर दूसरे स्थान पर हैं। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन चांदनी चौक सीट पर और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर आगे चल रहे हैं।

डाक मतपत्र और ईवीएम की गणना एक साथ होगी--ये भी पढ़ें 

Image result for bjp lok sabha elections

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी से 29,797 मत से पीछे चल रही हैं और दूसरे स्थान पर हैं। à¤šà¤¾à¤‚दनी चौक सीट पर हर्षवर्धन कांग्रेस के जे पी अग्रवाल से 8,764 मत से आगे चल रहे हैं। हालांकि, अग्रवाल का आरोप है कि उनके मतगणना एजेंटों की 'गैर-मौजूदगी' में स्ट्रांगरूम खोले गए। पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महाबल मिश्र से 37,387 मत से आगे चल रहे हैं।

उप्र की 80 सीटों पर मतगणना के विशेष इंतजाम--ये भी पढ़ें 

Related image

गुजरात के नतीजे होंगे चौकानें वाले , 28 केंद्रों पर होगी मतगणना--ये भी पढ़ें 

दक्षिणी दिल्ली सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी अपने निकटतम उम्मीदवार, आप प्रत्याशी राघव चड्ढा से 30,755 मत से आगे चल रहे हैं। नयी दिल्ली सीट से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय माकन से 10,486 मत से आगे चल रही हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के हंसराज हंस आप के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गगन सिंह से 46,379 मत से आगे चल रहे हैं।

ईवीएम और वीवीपैट के आंकड़ों का 100 फीसदी मिलान करने की मांग वाली याचिका खारिज--ये भी पढ़ें 

add image

Recent Comments

  • Blog single photo

    18-Jun-2019 at 09:56:20pm

    0     0
  • Blog single photo

    17-Sep-2019 at 10:14:27pm

    0     0

Leave a comment

Top