पूर्वोत्तर के सात राज्यों की 11 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस व क्षेत्रीय दलों को बढ़त

पूर्वोत्तर के सात राज्यों की 11 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस व क्षेत्रीय दलों को बढ़त

पूर्वोत्तर के सात राज्यों की 11 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस व क्षेत्रीय दलों को बढ़त

नयी दिल्ली | à¤ªà¥‚र्वोत्तर के सात राज्यों की 11 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों ने बढ़त बनाई हुई है। अरूणाचल पश्चिम सीट से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार किरण रिजीजू, कांग्रेस के नाबाम तुकी से 22806 वोटों से आगे चल रहे हैं। अरूणाचल पूर्व सीट से भाजपा के तापिर गाओ ने कांग्रेस के लोवांगचा वांग्लै पर 10031 मतों की बढ़त बनाई हुई है। मेघालय की शिलांग सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विसेंट एच पाला, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के जेमिनो माओथोह से 69857 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि तुरा सीट से नेशनल पीपल्स पार्टी की अगाथा संगमा, कांग्रेस के मुकुल संगमा से 25273 वोटों से आगे हैं।

दिल्ली में भाजपा सभी सातों लोकसभा सीटों पर आगे--ये भी पढ़ें 

Related image

त्रिपुरा पूर्व सीट से भाजपा की रेबती त्रिपुरा ने कांग्रेस की महाराज कुमारी प्रज्ञा देबबर्मन पर 80633 बढ़त हासिल कर ली है। तुरा पश्चिम सीट से भाजपा की प्रतिमा भौमिक कांग्रेस के सुबल भौमिक से 77884 वोटों से आगे चल रही हैं। आन्‍तरिक मणिपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, कांग्रेस के ओइनाम नबकिशोर सिंह से 15485 मतों से आगे चल रहे हैं।बाह्य मणिपुर सीट से नगालैंड पीपल्स फ्रंट के लोरहो एस. फोजे ने भाजपा के हौलिम शोखोपाओ माते पर 54754 मतों की बढ़त बना ली है।

ईवीएम और वीवीपैट के आंकड़ों का 100 फीसदी मिलान करने की मांग वाली याचिका खारिज--ये भी पढ़ें 

Image result for पूर्वोत्तर के सात राज्यों की 11 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस व क्षेत्रीय दलों को बढ़त

मिजोरम की एक मात्र सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट के सी. लालरोसंगा, निर्दलीय उम्मीदवार लालंघिन्गोल्वा हमार से 9102 वोटों से आगे चल रहे हैं। नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के तोखेहो येप्थोमी ने कांग्रेस प्रत्याशी के. एल चीशी पर 26194 वोटों से बढ़त बनाई। सिक्किम की एक मात्र सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की इन्दिरा हंग सुब्बा, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के डेक बहादुर कटवाल से 5230 आगे चल रही हैं।

डाक मतपत्र और ईवीएम की गणना एक साथ होगी--ये भी पढ़ें 

Image result for पूर्वोत्तर के सात राज्यों की 11 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस व क्षेत्रीय दलों को बढ़त

गुजरात के नतीजे होंगे चौकानें वाले , 28 केंद्रों पर होगी मतगणना--ये भी पढ़ें 

add image

Recent Comments

  • Blog single photo

    26-Sep-2019 at 07:15:09am

    0     0

Leave a comment

Top