शिक्षक दिवस  मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित

शिक्षक दिवस  मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित

शिक्षक दिवस  मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, राजस्थान और झारखंड के शिक्षकों को उनके नवाचार और कक्षाओं को रुचिकर बनाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 à¤…धिकारियों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित होने वाले एक आर्मी स्कूल के शिक्षक को भी पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार को इस विशेष अवसर पर देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अद्भुत योगदान के लिए दिया जाता है।

 à¤ªà¥à¤°à¤¸à¥à¤•ार प्राप्त करने वालों में हरियाणा के मोहनपुर के गवर्मेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राजेश कुमार, हिमाचल प्रदेश के चंबा के गवर्मेट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विकास महाजन, जम्मू एवं कश्मीर में लहारी के गवर्मेट अपर प्राइमेरी स्कूल के गुरनाम सिंह, राजस्थान के बनेरा के स्वामी विवेकानंद गर्वमेट स्कूल की कलप्ना शर्मा, मध्यप्रदेश के रतलाम के गवर्मेट हायर सेकेंडरी स्कूल ऑफ एक्सेलेंस के ललित मेहता, दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद गवर्मेट सर्वोदय विद्यालय के देवेंद्र कुमार, दमन व दीव के गवर्मेट अपर प्राइमरी स्कूल भीमपोरे आश्रमशाला के शांतनुभाई पटेल और गोवा के कारमेल हायर सेकेंडरी की आर.सी. सुवर्णा शामिल हैं।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top