19 सितम्बर को पूरा हो जाएगा योगी सरकार का आधा कार्यकाल

19 सितम्बर को पूरा हो जाएगा योगी सरकार का आधा कार्यकाल

19 सितम्बर को पूरा हो जाएगा योगी सरकार का आधा कार्यकाल

योगी आदित्यनाथ सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने पर बड़ा जश्न मनाने की तैयारी है। प्रदेश सरकार के ढाई साल 19 सितंबर को पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 19 मार्च 2017 को भाजपा की दो तिहाई से ज्यादा बहुमत की सरकार बनी थी। प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने से एक सप्ताह पहले ही लोकसभा चुनाव का डंका बज गया था। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाने के कारण सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न नहीं मना पाई थी। प्रदेश में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। इनमें भी भाजपा ने प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया। 

अब 19 सितंबर को प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भव्य आयोजनों की तैयारी है। जल्द ही अधिकारियों की बैठक करके आयोजनों का स्वरूप तय किया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार की भी योजना है। 
 

Recent Comments

Leave a comment

Top