2 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक पूरे देश में पदयात्रा करेगी कांग्रेस

2 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक पूरे देश में पदयात्रा करेगी कांग्रेस

2 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक पूरे देश में पदयात्रा करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक पूरे देश में पदयात्रा करने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस सिलसिले में शुक्रवार को पार्टी के सभी मुख्यमंत्रियो को दिल्लीं तलब किया है। 

लगातार 2 लोकसभा चुनाव गंवाने और अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी या क्षेत्रीय दलों से हार का सामना करने के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एक बार फिर से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के प्रयास में हैं और शायद यही वजह है कि गांधी जयंती से शुरू करके एक हफ्ते तक पार्टी देशभर में पदयात्रा करेगी। 

भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस पार्टी को 2 लोकसभा चुनावों में बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा देश के अधिकतर राज्यों में भी कांग्रेस पार्टी को भाजपा या क्षेत्रीय दलों से हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में पार्टी फिर से अपना जनाधार बढ़ाने और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पदयात्रा करने जा रही है।

Recent Comments

Leave a comment

Top