कार पलटने से इंजीनियरिंग के चार छात्रों की मौत, एक घायल

कार पलटने से इंजीनियरिंग के चार छात्रों की मौत, एक घायल

कार पलटने से इंजीनियरिंग के चार छात्रों की मौत, एक घायल

यादादरी-भुवनगिरी (एजेंसी)| तेलंगाना में यादादरी-भुवनगिरी जिले में नागिनेनीपल्ली के समीप कार के पलट जाने से चार इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्री हिंदू इंजीनियरिंग कॉलेज के 16 छात्रों का समूह एक पार्टी में शामिल होने बोम्मालारामम गये थे। इनमें से दो छात्राओं समेत पांच छात्र पार्टी के बाद भुवनगिरी की ओर जा रहे थे । इसी दौरान उनकी कार पलट गयी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हैदराबाद निवासी प्रनीता, स्पूर्ती, चैतन्य और विनीत रेड्डी के रुप में की गयी है। घायल मनेश कुमार रेड्डी को इलाज के लिए हैदराबाद के अस्पताल भेजा गया है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है। 

Recent Comments

  • Blog single photo

    14-Jun-2019 at 04:02:44pm

    0     0

Leave a comment

Top