30 हजार रुपये किलाे बिक रही है ये सब्जी, जानें इसकी खासियत 

30 हजार रुपये किलाे बिक रही है ये सब्जी, जानें इसकी खासियत 

30 हजार रुपये किलाे बिक रही है ये सब्जी, जानें इसकी खासियत 

गुच्छी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका औषधीय नाम मार्कुला एस्क्यूपलेटा है। यह स्पंज मशरूम के नाम से देश भर में मशहूर है। यह गुच्छी स्वाद में बेजोड़ और कई औषधियों गुणों से भरपूर हैं। 

स्थानीय भाषा में इसे छतरी, टटमोर या डुंघरू कहा जाता है। गुच्छी चंबा, कुल्लू, शिमला, मनाली सहित प्रदेश के कई जिलों के जंगलों में पाई जाती है। आज के दौर में अधिकतर लोग गुच्छी के गुणों से अनजान हैं। इसलिए इसका पूरा फायदा नहीं उठाया जा रहा है। गुच्छी ऊंचे पहाड़ी इलाके के घने जंगलों में कुदरती रूप से पाई जाती है। जंगलों के अंधाधुंध कटान के कारण यह अब काफी कम मात्रा में मिलती है। यह सबसे महंगी सब्जी है। इसका सेवन सब्जी के रूप में किया जाता है। हिमाचल से बड़े होटलों में ही इसकी सप्लाई होती है।

 30,000 रुपये प्रति किलो बिकने वाली गुच्छी को स्पंज मशरूम भी कहा जाता है। यह सब्जी हिमाचल, कश्मीर और हिमालय के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में ही होती है। यह गुच्छी बर्फ पिघलने के कुछ दिन बाद ही उगती है। इस सब्जी का उत्पादन पहाड़ों पर बिजली की गडग़ड़ाहट और चमक से निकलने वाली बर्फ से होता है।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top