बारिश कराने के लिए कराई गयी मेंढक की शादी, अब बारिश रोकने के लिए कराया गया तलाक

बारिश कराने के लिए कराई गयी मेंढक की शादी, अब बारिश रोकने के लिए कराया गया तलाक

बारिश कराने के लिए कराई गयी मेंढक की शादी, अब बारिश रोकने के लिए कराया गया तलाक

मध्यप्रदेश में दो महीने पहले बारिश की दुआ मांगते हुए मेंढक और मेंढकी की शादी कराई गई थी। मध्यप्रदेश में इस बार इतनी बरसात हुई कि बाढ़ के हालात बन गए हैं।अब खतरनाक बारिश को रोकने के लिए दोनों का तलाक करा दिया गया है। खबर के मुताबिक, भोपाल में मेंढक-मेंढकी की शादी जिसने कराई थी उन्होंने ही इनका तलाक कराया।

ओम शिव शक्ति मंडल के लोगों ने भोपाल के इंद्रपुरी में बुधवार को दोनों का तलाक कराया। मंडल के एक मेंबर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'हमारी प्रार्थना सफल हुई, शादी के बाद ही मध्यप्रदेश में जमकर बारिश हुई। लेकिन बारिश अब विनाशकारी हो गई है। मजबूत इरादों के साथ अब बारिश को रोकने के लिए दोनों का तलाक कराया गया।'

बता दें, मध्यप्रदेश में 15 जून से अब तक वर्षाजनित हादसों में राज्य में अब तक कुल 198 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद सहित प्रदेश के 32 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है और कहीं-कहीं पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
 

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top