MDH मसालों के सैंपल की जांच का आदेश, जानें कारण 

MDH मसालों के सैंपल की जांच का आदेश, जानें कारण 

MDH मसालों के सैंपल की जांच का आदेश, जानें कारण 

देश की प्रसिद्ध सब्जी मसाला कंपनी एमडीएच के सांभर मसाले में बैक्टीरिया की शिकायत पाए जाने के बाद अब ब्रांड के सभी उत्पादों के सैंपलों की जांच की जाएगी। ऑल इंडिया फूड एंड ड्रग लाइसेंस होल्डर फाउंडेशन (AFDLHF) की ओर से महाराष्ट्र अन्न और औषधि प्रशासन विभाग को चिट्ठी लिखी गई है।

 à¤‡à¤¸à¤®à¥‡à¤‚ कहा गया है कि अमेरिकी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (एफडीए) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार MDH मसाले के एक उत्पाद में साल्मोनेला मिलने की पुष्टि हुई है। चिट्ठी में लिखा है कि एमडीएच के सांभर मसाले में कथित तौर पर साल्मोनेला बैक्टीरिया मिलने के बाद अमेरिका से इन मसालों की कम से कम तीन खेप वापस भेजी गई हैं।

 à¤…मेरिका की फूड एंड ड्रग रेगुलेटर बॉडी एफडीए की ओर से कराए गए कुछ टेस्ट के परिणाम सामने आने के बाद सैंपल की जांच कराने का कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र एफडीए से निवेदन किया गया है कि मामले का संज्ञान लेते हुए एमडीएच के सभी उत्पादों के सैंपल तुरंत जांचे जाएं।
 

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top