भोपाल में बच्ची का शव मिलने पर प्रज्ञा ने कमलनाथ सरकार को लिया निशाने पर

भोपाल में बच्ची का शव मिलने पर प्रज्ञा ने कमलनाथ सरकार को लिया निशाने पर

भोपाल में बच्ची का शव मिलने पर प्रज्ञा ने कमलनाथ सरकार को लिया निशाने पर

भोपाल(एजेंसी ) | à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की राजधानी भोपाल में आज सुबह पर्यटक स्थल मनुआभान की टेकरी पर एक बच्ची का शव बरामद होने के मामले में इस संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए कमलनाथ सरकार को निशाने पर लिया है।

ठाकुर ने अपने ट्वीट में कहा कि कल शाम को कोचिंग पढ़ने निकली भोपाल की बेटी के साथ हुई घटना से वे स्तब्ध हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है, श्री कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं। उन्होंने कहा है कि इस बेटी का बदला भाजपा लेगी।

मनुआभान की टेकरी पर आज सुबह 12 साल की एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। बच्ची कल अपनी एक नाबालिग रिश्तेदार के साथ यहां घूमने आई थी। बताया जा रहा है कि उनके साथ दो युवक भी थे। बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरु की गई। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top