150 रेलवे स्टेशनों पर होने जा रहा ये बदलाव,

150 रेलवे स्टेशनों पर होने जा रहा ये बदलाव,

150 रेलवे स्टेशनों पर होने जा रहा ये बदलाव,

अगले वर्ष यानी 2020 के पहले देश के 150 रेलवे स्टेशन 'ग्रीन' बनेंगे। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगदी ने रेलवे अधिकारियों को इस संबंध में अगले वर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

रेल राज्यमंत्री कन्फडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) और रेलवे मंत्रालय के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। अंगदी ने कहा कि रेलवे का ऊर्जा दक्षता गतिविधियों को बढ़ाने पर विशेष जोर है।

उन्होंने कहा, 'मैं इस अवसर पर सीआइआइ और रेलवे से आह्वान करता हूं कि दोनों मिलकर देश के 150 रेलवे स्टेशनों को ग्रीन स्टेशनों के रूप में बदलने के अभियान में जुट जाएं ताकि हम अगले वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को बड़े गर्व से मना सकें।' उन्होंने कहा कि इस समय देश के 12 रेलवे स्टेशन, पांच उत्पादन इकाइयां, 44 वर्कशाप तथा 11 भवन 'ग्रीन सर्टिफाइड' हैं।

समझौते में दोनों संगठनों के बीच बेहतर सहयोग और समन्वय के अलावा उत्पादन इकाइयों और कार्यशालाओं में ऊर्जा प्रबंधन की कुशल गतिविधियों को शामिल करना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ाना तथा उनके माध्यम से ऊर्जा और पर्यावरण पर सर्वोत्तम तरीकों को निरंतर साझा करना जैसी बातें शामिल हैं। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे हमेशा पर्यावरण को बढ़ावा देने के अभियान में शामिल रहा है।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top