पाइप के गोदाम में भीषण लगी आग, सबकुछ जलकर खाक

पाइप के गोदाम में भीषण लगी आग, सबकुछ जलकर खाक

पाइप के गोदाम में भीषण लगी आग, सबकुछ जलकर खाक

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार देर रात पाइप के गोदाम में भीषण आग लगी। धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। आननफानन में मौके पर चार दमकल की गाडि़यां पहु़ंची। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

मामला गुडंबा थानाक्षेत्र का है। यहां स्थित पाइप के गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगी। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना में कितने का नुकसान हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।   

Recent Comments

Leave a comment

Top