दफनाई गई महिला का शव निकालकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को दिया गया अंजाम

दफनाई गई महिला का शव निकालकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को दिया गया अंजाम

दफनाई गई महिला का शव निकालकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को दिया गया अंजाम

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हवस के पुजारियों ने यौन सुख के लिए ऐसा तरीका आजमाया कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। हवस के अंधे विकृत मानसिकता के अज्ञात लोगों ने कुछ दिन पहले ही दफनाई गई महिला का शव निकालकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। परिस्थितियों को देखते हुए मुर्दे के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है।

सूचना पर एकत्र ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मचा है। मौके पर पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है। महिला का शव कब्र से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत से क्षत विक्षप्ति हालात में मिला है। आरोपित एक हाथ और पैर काट कर ले गया है। मामला हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थानांतर्गत ग्राम गिरधरपुर-तुमरैल का है। बीते रविवार सुबह गांव निवासी एक महिला (50) की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसका शव गांव में स्थित पीर की मजार के पास कब्रिस्तान में दफनाया गया था। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। घटना को लेकर आरोपितों में आक्रोश हैं और हंगामा कर आरोपित को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। मनोचिकित्सकों का कहना है कि इस तरह हरकत मानसिक रूप से विकृत लोग ही करते हैं। खासकर मानसिक रूप से बीमार ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। 

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top