महिला ने बनाई दूध डालकर Maggi, ट्विटर पर आये ऐसे मजेदार रिएक्शंस

महिला ने बनाई दूध डालकर Maggi, ट्विटर पर आये ऐसे मजेदार रिएक्शंस

महिला ने बनाई दूध डालकर Maggi, ट्विटर पर आये ऐसे मजेदार रिएक्शंस

भारत में फूड लवर्स के बीच मैगी नूडल्स का काफी क्रेज है। फटाफट बनने वाली मैगी नूडल्स बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खाते हैं। इसके मसाले के टेस्ट को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन एक महिला ने दूध डालकर मैगी बनाई। 

जिसके बाद लोगों में काफी गुस्सा है। कई लोगों ने इस रेसिपी को सबसे बेकार बताया है। उन्होंने मसालेदार मैगी नहीं, बल्कि मीठी मैगी बनाई। जिसको देखकर लोग काफी खफा हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में महिला ने दूध वाली मैगी बनाने की विधि बताई है। उन्होंने पानी की जगह मैगी में दूध डाला और मीठी मैगी बनाई।

 à¤‡à¤¸ वीडियो को ट्विटर पर एक यूजर ने डाला, जिसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।कुछ लोगों को इस रेसिपी से नफरत हो गई. एक यूजर ने लिखा- 'अब मैं एक महीने तक मैगी नहीं खा पाऊंगा।' अन्य यूजर ने लिखा- 'मतलब कुछ भी... हद ही है।

इस वीडियो में उन्होंने दूध के अलावा मैगी में गुलाब के सूखे पत्ते और क्रीम डाली। जिसके बाद प्लेट में डिश को रख दिया. एक यूजर ने सूर्यवंशम फिल्म के एक सीन को याद करते हुए लिखा- 'ये मैगी तो जहर वाली खीर से भी खतरनाक है।' 

 

Best maggi recipe pic.twitter.com/foOrc0VjoU

— Desi Gooner (@Sahil_Adhikaari) September 12, 2019

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top