प्रयागराज: तमाम मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत कार्य जारी

प्रयागराज: तमाम मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत कार्य जारी

प्रयागराज: तमाम मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत कार्य जारी

प्रयागराज शहर के तमाम मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस जाने के बाद एनडीआरएफ की टीम यहां राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। तमाम लोगों के लिए एनडीआरएफ जवान देवदूत साबित हुए। बाढ़ के पानी से घिरे से लोगों को जवान दिन भर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य करते रहे। इस दौरान बघाड़ा समेत बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में 200 से ज्यादा लोगों को एनडीआरएफ जवानों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। 

हालांकि इस दौरान ऐसे लोग भी रहे जो बाढ़ के पानी से घिरे होने के बावजूद भी अपने घर से बाहर निकलने को तैयार नहीं थे। इसमें से कई लोगों को समझा बुझाकर जवानों ने उनके घर से निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही एनडीआरएफ को अलर्ट मोड में रहने को कह दिया गया था। इसी क्रम में बाढ़ से निपटने के लिए वाराणसी स्थित 11 एनडीआरएफ ने कमर कस ली। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सात टीमों को संसाधनों एवं मोटर बोट के साथ भेज दिया गया। बाढ़ प्रभावित मोहल्लों का जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी  à¤¨à¥‡ रविवार को अफसरों के साथ जायजा लिया। एडीएम वित्त एमपी सिंह और एसडीएम  à¤¸à¤¦à¤° के साथ वे राहत शिविरों में भी गए। 

उन्होंने  à¤¬à¤¾à¤¢à¤¼ में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा। इस बीच जिला प्रशासन की ओर से भी  12 नाव सदर तहसील में, चार नाव  à¤«à¥‚लपुर तहसील में एवं  à¤à¤• नाव मेजा तहसील में लोगों को  à¤¸à¥à¤°à¤•्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए लगवा दी गई। 

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top