फिल्म ड्रीम गर्ल को मिल रही सफलता को लेकर आयुष्मान खुराना ने कही ये बात

फिल्म ड्रीम गर्ल को मिल रही सफलता को लेकर आयुष्मान खुराना ने कही ये बात

फिल्म ड्रीम गर्ल को मिल रही सफलता को लेकर आयुष्मान खुराना ने कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल को मिल रही सफलता से बेहद खुश हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। यह उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इस सफलता पर आयुष्मान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मेकर्स और ऑडियंस का धन्यवाद दिया है।

आयुष्मान ने बताया, ‘मुझे खुशी है कि ड्रीम गर्ल को काफी अच्छी ओपनिंग मिली है और इस फिल्म को लेकर हर तरफ पॉजिटिविटी दिखाई दे रही है। यह पर्सनल माइलस्टोन वाकई मेरे लिए काफी प्रोत्साहन देना वाला है। मैंने ड्रीम गर्ल के साथ एक्सप्लोर करने की कोशिश की और इसे लोगों का भरपूर मनोरंजन करने वाले फिल्म बनाने का प्रयास किया।

 à¤®à¥ˆà¤‚ इस बात से बेहद खुश हूं कि पूरे देश की ऑडियंस ने मुझे एक एंटरटेनिंग हीरो के रूप में अक्सेप्ट किया है। आयुष्मान ने कहा, एक आर्टिस्ट के तौर पर मैंने हमेशा ऐसे प्रॉजेक्ट को हाथ में लेने की कोशिश की है, जो मेरे ख्याल से अपने जॉनर की सीमाओं को पार करने में सक्षम हो और आज का यह रिजल्ट इस बात पर मुहर लगाता है।

आपको बता दे आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर कमाल कर दिखाया है।इस फिल्म ने मात्र तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 44.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आयुष्मान की सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, इस फिल्म ने शुक्रवार को 10.05 करोड़, शनिवार को 16.42 करोड़ और रविवार को 18.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Recent Comments

Leave a comment

Top