पाकिस्तान को जाने वाले भारतीय अधिकार क्षेत्र के पानी को लेकर गजेन्द्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान

पाकिस्तान को जाने वाले भारतीय अधिकार क्षेत्र के पानी को लेकर गजेन्द्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान

पाकिस्तान को जाने वाले भारतीय अधिकार क्षेत्र के पानी को लेकर गजेन्द्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान

सीमा पर पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नदियों के जरिये पाकिस्तान को जाने वाले भारतीय अधिकार क्षेत्र के पानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी जल बंटवारे को लेकर समझौता है, लेकिन इस समझौते के अलावा भी कुछ नदियों का पानी व्यर्थ बह कर पाकिस्तान चला जाता है। इस पानी को रोकने और इसके उपयोग करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। à¤•ेंद्रीय मंत्री सोमवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

वह यहां ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट और हरकतों के मद्देनजर भारत ने कड़ा रुख अपनाए हुए है। 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि रावी नदी पर भारत की अंतिम बांध संरचना के बाद एक बहुत बड़ा भूभाग है। इस भूभाग पर एकत्र होने वाला वर्षा का जल भी नदियों के माध्यम से बह कर पाकिस्तान को चला जाता है। इसे भी संरक्षित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। 

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top