एक बार फिर टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी श्वेता तिवारी

एक बार फिर टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी श्वेता तिवारी

एक बार फिर टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी श्वेता तिवारी

एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की में निभाए प्रेरणा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी फिर एक बार टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। श्वेता आखिरी बार करीब तीन साल पहले टीवी शो बेगूसराय में नजर आई थीं। अब फिर एक बार अभिनेत्री ने टीवी शो में वापसी के लिए कमर कस लिया है। 

श्वेता, मेरे डैड की दुल्हन नाम के एक नए शो में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। शो में श्वेता के अलावा टीवी कलाकार वरुण बडोला भी मुख्य किरदार में हैं। इस शो का निर्माण डीजे ए क्रिएटिव यूनिट की तरफ से किया जा रहा है। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। 

टीवी शो बेगूसराय के बाद श्वेता ने कुछ समय के लिए नीजि कारणों से टीवी की दुनिया से दूरी बना ली थी। वहीं हाल के दिनों में वह अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराने के कारण सुर्खियों में रही थीं। 

Recent Comments

Leave a comment

Top