कुछ इस तरह पीएम मोदी ने मनाया अपना जन्मदिन

कुछ इस तरह पीएम मोदी ने मनाया अपना जन्मदिन

कुछ इस तरह पीएम मोदी ने मनाया अपना जन्मदिन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो चुके हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने पहले से ही पूरा शेड्यूल तय कर लिया था। इस खास मौके पर पीएम मोदी अपने राज्य गुजरात पहुंचे, जहां वो सबसे पहले नर्मदा जिले के केवड़िया पहुंचे। जहां उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई थीं। पीएम के जन्मदिन पर यहां हर पेड़ और रास्तों को फूलों से लाद दिया गया।

पीएम मोदी ने केवड़िया पहुंचकर एक टोकरी उठाई जिसे खोलते ही रंग-बिरंगी तितलियां बाहर आकर उड़ने लगीं। उन्होंने बटरफ्लाई पार्क पहुंचकर ये तितलियां उड़ाईं। दरअसल पीएम मोदी ने यहां के खलवानी इको-टूरिज्म साइट का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के साथ केवड़िया में जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने जंगल सफारी टूरिस्ट पार्क की सैर की। इसके अलावा पीएम मोदी यहां के कैक्टस पार्क भी पहुंचे। उन्होंने इस पार्क में मौजूद तरह-तरह के कैक्टस देखे और कुछ समय बिताया।

पीएम मोदी सुबह-सुबह इको-टूरिज्म साइट और जंगल सफारी की सैर करने के बाद सरदार सरोवर बांध पहुंचे। जहां उन्होंने पानी से लबालब भरे बांध पर मां नर्मदा की आरती की। उन्होंने यहां सभी विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा भी की। इसके अलावा पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध के कंट्रोल रूम में पहुंचकर सभी तकनीकी जानकारियां भी लीं। यहां अधिकारियों ने उन्हें बांध के ओवरफ्लो और जलस्तर के बारे में बताया।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top