भगवा वस्‍त्र पहनने वाले मंदिरों में कर रहे बलात्‍कार: दिग्विजय सिंह 

भगवा वस्‍त्र पहनने वाले मंदिरों में कर रहे बलात्‍कार: दिग्विजय सिंह 

भगवा वस्‍त्र पहनने वाले मंदिरों में कर रहे बलात्‍कार: दिग्विजय सिंह 

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साधुओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिस पर देशभर में राजनीति गरमा सकती है।

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि भगवा वस्‍त्र पहनकर बलात्‍कार हो रहे हैं और मंदिरों में बलात्‍कार हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म को जिन्‍होंने बदनाम किया है, उन्‍हें भगवान भी माफ नहीं करेगा। दिग्विजय सिंह ने कहा, 'व्‍यक्ति अपना परिवार छोड़कर साधु बनता है।

 à¤§à¤°à¥à¤® का आचरण करते हुए आध्‍यात्‍म की ओर मुड़ता है। लेकिन आज लोग भगवा वस्‍त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्‍त्र पहनकर बलात्‍कार हो रहे हैं, मंदिरों में बलात्‍कार हो रहे हैं। क्‍या यह हमारा धर्म है? हमारे सनातन धर्म को जिन्‍होंने बदनाम किया है, उन्‍हें भगवान भी माफ नहीं करेगा।

Recent Comments

Leave a comment

Top