पीएम मोदी ने जन्मदिन के अवसर पर गांधीनगर में की मां से मुलाकात, साथ बैठकर खाया खाना

पीएम मोदी ने जन्मदिन के अवसर पर गांधीनगर में की मां से मुलाकात, साथ बैठकर खाया खाना

पीएम मोदी ने जन्मदिन के अवसर पर गांधीनगर में की मां से मुलाकात, साथ बैठकर खाया खाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 69वें जन्मदिन पर अपनी मां से गांधीनगर में उनके आवास पर मुलाकात की। मां ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया। दोनों ने साथ बैठकर खाना भी खाया।

इससे पहले एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सरदार पटेल की दूरदृष्टि की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर पर लिया गया निर्णय भारत के पूर्व गृह मंत्री से 'प्रेरित' है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नायडू ने अपने संदेश में कहा कि मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है।

Recent Comments

Leave a comment

Top