दिल्ली से कटरा भी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस !

दिल्ली से कटरा भी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस !

दिल्ली से कटरा भी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस !

दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन त्योहारी मौसम से पहले शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन व्यस्त दिल्ली-कटरा मार्ग पर चलेगी। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद यादव ने मंगलवार को दी।

यादव ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-कटरा मार्ग को इसलिए चुना क्योंकि वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के चलते यह मार्ग काफी व्यस्त है। इस हाईस्पीड ट्रेन से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। कटरा वैष्णो देवी मंदिर जाने के रास्ते में आखिरी रेलवे स्टेशन है।

दिल्ली-कटरा के बीच वर्तमान समय में ट्रेन से सफर में 12 घंटे का समय लगता है, जो वंदे भारत शुरू होने के बाद कम होकर आठ घंटे हो जाएगा। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 की शुरुआत दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हुई थी।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top