रिश्तेदार के साथ घूमने गई बच्ची का शव बरामद

रिश्तेदार के साथ घूमने गई बच्ची का शव बरामद

रिश्तेदार के साथ घूमने गई बच्ची का शव बरामद

 

भोपाल ( एजेंसी )| à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की राजधानी भोपाल के एक मशहूर पर्यटक स्थल मनुआभान की टेकरी पर आज सुबह पुलिस को एक बच्ची का शव बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी एक रिश्तेदार के साथ कल वहां घूमने गई थी। रिश्तेदार के अकेले घर लौटने पर परिजन ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसकी तलाश शुरु की। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

भोपाल पुलिस महानरीक्षक जयदीप प्रसाद ने इस बारे में संवाददाताओं को बताया कि बच्ची (12) कल अपनी एक नाबालिग रिश्तेदार और दो बालिग युवकों के साथ घूमने गई थी। इसके बाद बच्ची के लापता होने की सूचना पर उसकी तलाश शुरु की गई। सुबह उसका शव बरामद हुआ। युवकों को हिरासत में ले के पूछताछकी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। संदिग्धों के फोन रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण सामने आ सकेंगे।

  • पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका है।

Recent Comments

  • Blog single photo

    17-Jun-2019 at 05:50:20am

    0     0

Leave a comment

Top