फिल्म ड्रीम गर्ल की कमाई जारी, कमाए इतने करोड़ 

फिल्म ड्रीम गर्ल की कमाई जारी, कमाए इतने करोड़ 

फिल्म ड्रीम गर्ल की कमाई जारी, कमाए इतने करोड़ 

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस नुसरत भरुचा  à¤•ी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने पहले हफ्ते में ही तूफान मचा कर रख दिया है। रिलीज के चार दिनों में ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल ने लागत से दोगुनी कमाई की है, जो कि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 'ड्रीम गर्ल ने बीते दिन करीब 5 से 6 करोड़ रुपये की कमाई की है।

 à¤‡à¤¸ लिहाज से फिल्म अब तक 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'ड्रीम गर्ल' ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' को पछाड़ते हुए टॉप 15 में 11वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। भारत के अलावा विदेशों की बात करें तो 'ड्रीम गर्ल ने वहां भी दमदार प्रदर्शन किया है. खासकर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में 'ड्रीम गर्ल' ने करीब 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म के इस प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह जल्द ही 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। 

बता दें कि 'ड्रीम गर्ल' ने रिलीज के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की 'छिछोरे को भी कड़ी टक्कर दी है। इस फिल्म में सबसे खास चीज है आयुष्मान खुराना का पूजा का किरदार, जिसे लेकर लगभग सभी दर्शकों में क्रेज देखने को मिल रहा है।

Recent Comments

Leave a comment

Top