IIFA 2019: दीपिका की ड्रेस संभालते दिखे रणवीर सिंह

IIFA 2019: दीपिका की ड्रेस संभालते दिखे रणवीर सिंह

IIFA 2019: दीपिका की ड्रेस संभालते दिखे रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कपल कहे जाते हैं। सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफस्क्रीन भी दोनों एक-दूसरे से नज़रे नहीं हटा पाते हैं। अरे! ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है। 

दरअसल, रणवीर और दीपिका IIFA 2019 के अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए। इस दौरान रणवीर को सिटिंग एरिया में दीपिका का हाथ पकड़कर बातें करते देखा गया। साथ ही रणवीर पूरे फंक्शन के दौरान दीपिका की ड्रेस भी संभालते नज़र आएं।

दीपिका पादुकोण जहां पर्पल कलर की ड्रेस में गजब ढा रही थीं तो वहीं रणवीर सिंह भी ग्रे और रेड कलर के कॉम्बिनेशन वाले कोट-पैंट में कम हैंडसम नहीं लग रहे थे। दोनों एक-दूसरे से बाते करते हुए कैमरे की नज़रों में कैद हो गए और उनका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Recent Comments

Leave a comment

Top