झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

 झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

 झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अजय कुमार ने पिछले महीने ही झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया था। झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों से पहले ही अजय कुमार ने कांग्रेस पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। जब अजय कुमार ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया था तो ऐसा कहा जा रहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके मतभेद हैं। 

अजय कुमार ने कांग्रेस छोड़ते समय अपने त्यागपत्र में झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने व्यक्तिगत हित को पार्टी हित से ऊपर रखा, उन्होंने अपने त्यागपत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय, रामेश्वर ओरान, प्रदीप बालमुच्चू, चंद्रशेखर दूबे, फुरकान अंसारी तथा अन्य नेताओं पर लोकसभा चुनाव के दौरान व्यक्तिगत हित को पार्टी हित से आगे रखने का आरोप लगाया था और राज्य में लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा इन सभी नेताओं पर फोड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी के ही नेताओं ने उनपर हमला करने के लिए गुंडे भेजे थे। 

Recent Comments

Leave a comment

Top