योगी सरकार के ढाई साल हुए पूरे, गिनाई अपनी उपलब्धियां 

योगी सरकार के ढाई साल हुए पूरे, गिनाई अपनी उपलब्धियां 

योगी सरकार के ढाई साल हुए पूरे, गिनाई अपनी उपलब्धियां 

यूपी सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कार्यकाल पर उपलब्धि पुस्तिका का विमोचन किया।  à¤‡à¤¸ अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने चुनौतियों को अवसर में बदला। उन्होंने प्रदेश के विकास का दावा करते हुए पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि हमने ढाई साल में बहुत काम किया है। शहरों में 24 घंटे तो गांवों में 18 घंटे बिजली मिल रही है।

हमारी सरकार बनने के बाद हमने हर क्षेत्र मे चुनौती का सामना किया। हमारी सरकार ने 1.9 करोड़ से ज्यादा बिजली कनेक्शन दिए। 193 नए इंटर कॉलेजों की शुरुआत की गई। स्कूल चलो अभियान के तहत 1.80 करोड़ बच्चों का दाखिला हुआ। 86 लाख किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ हुआ। उन्होंने कहा कि हमने जो भी हासिल किया है वो एक टीमवर्क है।

सीएम योगी ने पुलिस व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसे सुधारने के लिए 24 हजार करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही एंटी-रोमियो स्क्वायड और एंटी-भूमाफिया अभियान भी चलाया गया। सीएम योगी ने इसके बाद कुंभ की सफलता पर बात करते हुए कहा कि कुंभ की इंटरनेशनल ब्रांडिंग हुई और इसके तहत 137 देशों को बुलाया गया। हमने भ्रष्टाचार के सवाल पर अपनों को भी नापा है। वहीं सामूहिक विवाह योजना के तहत 68 हजार लड़कियों की शादी कराने का काम किया गया है।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top