कश्मीर पर बोलते ही कुर्सी से लुढ़का पाक एनालिस्ट, वीडियो हुई वायरल 

कश्मीर पर बोलते ही कुर्सी से लुढ़का पाक एनालिस्ट, वीडियो हुई वायरल 

कश्मीर पर बोलते ही कुर्सी से लुढ़का पाक एनालिस्ट, वीडियो हुई वायरल 

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान कितना असहाय हो गया है ये नजारा उस वक्त देखने को मिला जब पाकिस्तान में कश्मीर मुद्दे पर हो रही चर्चा में एक नेताजी कुर्सी से ही लुढ़क गए। कश्मीर पर बोलने जा रहे नेताजी का गिरना वायरल हो रहा है। इससे पहले कश्मीर पर बोलते हुए एक पाकिस्तानी नेता को माइक से जोरदार करेंट लगने का वीडियो भी वायरल हुआ था। 

बहरहाल यही लग रहा है कि कश्मीर पर कोई स्टैंड लेना तो क्या बोलना तक पाकिस्तानी नेताओं के बस में नहीं रह गया है। वीडियो पाकिस्तान का है और यहां एक टीवी चैनल पर कश्मीर मुद्दे को लेकर बहस की महफिल सजाई गई थी। एक तरफ टीवी प्रेजेंटर था और दूसरी तरफ एक मोहतरमा और तीसरे नंबर पर इस मुद्दे पर बोलने के लिए एक एनालिस्ट बैठे थे। 

बहस चल रही रही थी कि एनालिस्ट महाशय कुर्सी से नीचे लुढ़क गए। जल्दबाजी में कैमरा एनालिस्ट के बजाय टीवी प्रेजेंटर पर फोकस किया गया लेकिन बगल में हो रही इस उठापटक को वो भी कनखियों से देखता रहा और कुछ नहीं बोला क्योंकि कैमरा ऑन था। ये नजारा किसी ने ऑनलाइन लीक कर दिया और भारत में इंटरनेट यूजर के बीच ये वायरल हो गया है। 

 

 

#Video: In #NayaPakistan, during a live discussion on the #Kashmir issue an analyst falls off his chair. I think the Chair was made in #China.😝😜

The reaction of the Anchor😂😂😂🤣

Anything can happen in #Pakistan, from electric shocks to falling off the chair. pic.twitter.com/s8g5yAyXrQ

— Sabah Kashmiri (@SabahKashmiri) September 18, 2019

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top