आगरा के प्रबुद्धजन से प्रदेश के विकास पर बात करेंगे सीएम योगी 

आगरा के प्रबुद्धजन से प्रदेश के विकास पर बात करेंगे सीएम योगी 

आगरा के प्रबुद्धजन से प्रदेश के विकास पर बात करेंगे सीएम योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 सितंबर को आगरा के प्रबुद्धजन से प्रदेश के विकास पर बात करेंगे। साथ ही ढाई साल के अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और भावी कार्य योजनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे। अवसर होगा 'हिन्दुस्तान' के 'तरक्की का राजमार्ग' कार्यक्रम की पहली कड़ी का।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सात सौ खरब की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर' विषय पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। खासकर प्रदेश में निवेशकों के लिए बदले माहौल में निवेश की संभावनाओं के साथ-साथ उन विकास योजनाओं की भी बात करेंगे, जिनके माध्यम से यूपी तरक्की के राजमार्ग पर तीव्र गति से अग्रसर हुआ है और आगे भी होगा। सीएम ब्रज के विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अब तक उठाए गए कदम और आगामी योजनाओं की जानकारी भी मंच से साझा करेंगे।

शनिवार की सुबह दस बजे होटल क्लार्क शिराज में होने वाले इस आयोजन की खास बात यह होगी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास को लेकर प्रबुद्धजन की जिज्ञासाओं को भी शांत करेंगे, अर्थात चुनिंदा सवालों के जवाब भी देंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन भी सक्रिय है। 

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top