स्वामी चिन्मयानंद ने अपने ऊपर लगे ज्यादातर आरोपों को स्वीकारा

स्वामी चिन्मयानंद ने अपने ऊपर लगे ज्यादातर आरोपों को स्वीकारा

स्वामी चिन्मयानंद ने अपने ऊपर लगे ज्यादातर आरोपों को स्वीकारा

चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने अपने ऊपर लगे ज्यादातर आरोपों को स्वीकार कर लिया है। केस के लिए गठित विशेष जांच दल के चीफ नवीन अरोड़ा ने कहा- स्वामी चिन्मयानंद ने बॉडी मसाज और यौन वार्तालाप समेत उन पर लगे सभी आरोपों को उन्होंने मान कर लिया है।


एसआईटी चीफ ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। एसआईटी चीफ नवीन अरोड़ा ने आगे कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने कहा वे और ज्यादा कुछ नहीं बोलने चाहता हैं कि क्योंकि वे अपने कृत्यों पर शर्मिंदा है।एसआईटी प्रमुख और पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चिन्मयानंद को मसाज (मालिश) की वीडियो क्लिपिंग भी दिखायी गयीं, जिस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''जब आपको सब पता ही चल गया है तो मुझे कुछ नहीं कहना। 

मैं अपना अपराध स्वीकारता हूं और अपने कृत्य के लिए शर्मिन्दा हूं।''  à¤…रोड़ा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चिन्मयानंद को जेल भेज दिया गया है । उन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है। 

Recent Comments

Leave a comment

Top