नेशनल हाइवे पर धूं धूं कर जल उठे ट्रक और टैक्टर

नेशनल हाइवे पर धूं धूं कर जल उठे ट्रक और टैक्टर

नेशनल हाइवे पर धूं धूं कर जल उठे ट्रक और टैक्टर

-मौके पर पहुंचीं फायरबिग्रेड की कोसीकला और मथुरा की यूनिटों ने आग पर पाया काबू
-दिल्ली से मथुरा की ओर जा रहा था ट्रक सुगर मिल फैक्ट्री के समाने लगी आग

मथुरा। थाना छाता कोतवाली के अंतर्गत नेशनल हाइवे दो पर दिल्ली से मथुरा की ओर आ रहे एक ट्रक में छाता सुगर मिल के पास आग लग गई। वहीं रौंग साइड में एक ट्रैक्टर भी खडा हुआ था। ट्रक की आग की चपेट में ट्रैक्टर भी आ गया और दोनों वाहन धूं धूं कर जल उठे।

चालक ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया और ब्रेक लगाये तो इस प्रयास में उसकी डीजल टंकी फट गई और टायरों ने भी आग पकडली। गनीमत यह रही कि ट्रक के चालक और परिचालक सकुशल रहे। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायरबिग्रेड की कोसीकला और मथुरा की यूनिटों ने आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक फायर बिग्रेड की गाडियां लाग बुझा पातीं दोनों वाहन जल कर राख हो चुके थे।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top