कानपुर: जवान बेटे की मौत से टूट गया कमांडो पिता, परिवार में मचा कोहराम

कानपुर: जवान बेटे की मौत से टूट गया कमांडो पिता, परिवार में मचा कोहराम

कानपुर: जवान बेटे की मौत से टूट गया कमांडो पिता, परिवार में मचा कोहराम

दो सदस्यीय डाक्टरों के पैनल ने किया दोनों शवों का पोस्टमार्टम  

कानपुर। जिन्दगी हर पल अपना किरदार बदलती है। कब किसकी मौत हो जाए यह कोई नहीं जानता है। देश के पूर्व रक्षा मंत्री और वर्तमान में सपा सांसद मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा में 2004 से तैनात कमांडों महावीर सिंह यादव के जवान बेटे सचिन और उसके दोस्त दीपक की मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया। 

दोनों का शनिवार को डीएम विजयविश्वास पन्त की अनुमति के बाद दो सदस्यीय डाक्टरों आशीष कटियार व अभिषेक कटियार के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों युवकों के फांसी लगाने से हुई मौत का कारण बताया गया है। बताते चले कि काकादेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गीता नगर स्थित एक पेंट गोदाम के सिक्योरिटी गार्ड दीपक का कमरे में और उसके साथी सचिन का परिसर में ही स्थित एक पेड़ से शव लटका मिला था।   

मेरा बेटा इतना कमजोर नहीं था जो फांसी लगा ले

ग्राम मटियार,पोस्ट कुम्हार थाना सैफई जनपद इटावा निवासी कमांडों महावीर सिंह यादव देश के पूर्व रक्षा मंत्री और वर्तमान में सपा सांसद मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा में तैनात है। सचिन की माँ गायत्री व दो जुड़वां भाइयों विकास व विनय व परिवार के अन्य लोगों का शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में रो रोकर बुरा हाल था। बीटेक व बीटीसी करने के बाद आईएएस की तैयारी कर रहे अपने बड़े भाई सचिन की मौत से दोनों जुड़वां भाई गहरे सदमे में थे। पिता महावीर अपने बड़े बेटे की मौत से टूट से गये थे। उन्होंने रोते-रोते बताया कि सचिन इतना कमजोर भी नहीं था जो फांसी लगाने जैसा बड़ा कदम उठा ले। मेरे बेटे ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया इसका जरूर पता लगाऊंगा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद सचिन के शव को सैफई लेकर परिवार के लोग रवाना हो गये जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं दीपक की मौत से पिता द्वारका पाल गहरे सदमे में थे। उनका कहना था कि,बुदापे में अपने जवान बेटे को कंधा देना पड़ेगा,यह कभी नहों सोचा था।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top