पीलीभीत में ग्रामीणों पर बाघ का हमला, दो घायल

पीलीभीत में ग्रामीणों पर बाघ का हमला, दो घायल

पीलीभीत में ग्रामीणों पर बाघ का हमला, दो घायल

 à¤ªà¥€à¤²à¥€à¤­à¥€à¤¤(एजेंसी)| उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धान की सिंचाई कर रहे किसानों पर बाघ के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गये। 

आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि पूरनपुर क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव निवासी कुछ किसान सुबह धान के खेतों में सिचाई कर रहे थे। इस बीच किसान सुजीत पर एक बाघ ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर भाग रहे बाघ ने पास में ही कामकर रहे किसान आसू पर भी झपटा मार दिया। 

उन्होंने बताया कि घायलों द्वारा शोर मचाये जाने पर आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की बचाई जान बचाई। घायलों को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। किसान सुजीत की गंभीर हालत को देखते हुये उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया है। घायल सुजीत के परिजनों का आरोप है कि वन विभाग इस घटना पर संवेदन शील नहीं है।

Recent Comments

Leave a comment

Top