चिदंबरम से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ पहुंचे सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 

चिदंबरम से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ पहुंचे सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 

चिदंबरम से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ पहुंचे सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 

नईदिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से मिलने सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तिहाड़ जेल पहुंचे। आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार किए गए पी चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनसे पहले कार्ति चिदंबरम ने अपने पिता पी. चिदंबरम से जेल में मुलाकात की।

हाल ही में कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल पिछले हफ्ते तिहाड़ जेल में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार आधे घंटे तक चली बैठक के दौरान नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चिदंबरम से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर, आगामी चुनाव और देश में आर्थिक स्थिति पर चर्चा हुई थी।

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की सेहत ठीक नहीं है। चिदंबरम को कई तरह की बीमारियां होने के कारण उनका वजन तेजी से घट रहा है। चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से चिदंबरम को समय-समय पर मेडिकल सर्विस और सप्लीमेंट्री डाइट देने की मांग की है। तिहाड़ से मिली जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद चिदंबरम की पीठ और पेट में काफी दर्द रहने लगा है, जिसके कारण वह न तो बैठ पा रहे हैं और न ही लेट पाते हैं। कोर्ट ने बीते गुरुवार को सुनवाई के दौरान चिदंबरम की न्यायिक हिरासत की अवधि 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। अब उनकी जमानत याचिका पर 23 सितंबर को दिल्ली की हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
 

Recent Comments

Leave a comment

Top