क्या आप जानते है दूध के ये फायदे ?

क्या आप जानते है दूध के ये फायदे ?

क्या आप जानते है दूध के ये फायदे ?

दूध में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। लेकिन सिर्फ दूध पीना ही नहीं बल्कि इसे स्किन पर लगाना भी कई तरह से फायदेमंद है। स्किन को पोषण देने के साथ-साथ एजिंग के निशान से लडने में भी मददगार है दूध। 

इसे कैसे यूज करना है यहां जानें... 
दूध को फेस क्लेन्जर के तौर पर यूज करना बेहद फायदेमंद है। दूध चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को जेंटली हटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच दूध से चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और फिर गीले टीशू पेपर से पोछ दें। फिर देखें कैसे चेहरे साफ और दमकने लगेगा।दूध में लैक्टिक ऐसिड होता है जो स्किन की सेहत को बेहतर बनाने का काम करता है। स्किन में मौजूद नए कोलाजन को उत्पादन में मदद करता है दूध जिससे आपकी स्किन फर्म और टाइट हो जाती है। 

ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही अगर आप भी करते हैं मोबाइल का इस्तेमाल तो आज ही कर दें बंद  

मैक्सिमम बेनिफिट हासिल करने के लिए कच्चे दूध को फेस पैक के तौर पर चेहरे पर लगाएं। अगर आपको सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से सनबर्न हो गया है तो इस तकलीफ को दूर करने में भी आपकी मदद कर सकता है दूध। ऐंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर दूध, स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ ही जलन को दूर करने का काम करता है।सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि दूध का विकल्प मिल्क पाउडर भी स्किन के लिए बेहद अच्छा होता है। इसे चेहरे पर लगाने से न सिर्फ आपको निखरी त्वचा मिलेगी बल्कि चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाएगा। चेहरे की रंगत निखारने के लिए एक टेबलस्पून मिल्क पाउडर, एक टेबलस्पून ओटमील पाउडर और दो चम्मच संतरे के जूस या नींबू के रस को एक साथ मिलाएं। 

ये भी पढ़ें- अब घर में कुत्ता पालने के लिए भी लेना होगा लाइसेंस

जब मिश्रण स्मूद हो जाए तो उसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट पैक को लगे रहने दें और फिर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में इस पैक को दो बार लगाएं। चेहरे पर से काले धब्बे हटाने में भी मिल्क पाउडर मदद करता है। एक बोल में दो टेबलस्पून मिल्क पाउडर के साथ एक चम्मच दही और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो हल्के हाथ से रगड़ते हुए चेहरे को वॉश करें। इसके लगातार इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में चेहरे से काले धब्बे गायब होते दिखना शुरू हो जाएंगे।

 

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top