संभल: सपा नेता कल्लू खां के भाइयों की कब्जे वाली जमीन पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

संभल: सपा नेता कल्लू  खां के भाइयों की कब्जे वाली जमीन पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

संभल: सपा नेता कल्लू खां के भाइयों की कब्जे वाली जमीन पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

 à¤°à¤¿à¤ªà¥‹à¤°à¥à¤Ÿà¤°-मुबारक अली

संभल। संभल में सपा नेता कल्लू खां के भाइयों की करीब चार बीघा कब्जे वाली जमीन पर आज प्रशासन का बुल्डोजर चला है। प्रशासन ने अवैध तरीके से कब्जाई गई जमीन पर की गई बाउंड्री और निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पूरा मामला रजपुरा थाना एवं कस्बे का है यहां के पूर्व प्रधान सपा नेता कल्र्लू खां पर भाजपा विधायक अजीत यादव ने सौ करोड़ की जमीनें कब्जाने और अवैध उगाही के आरोप लगाए थे। बताते चलें कि विधायक ने सपा नेता को संभल का आजम खां बताया था।

ये भी पढ़ें- रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, इतनी होगी सैलरी 

विधायक की शिकायतों के बाद सबसे पहले प्रशासन ने कल्र्लू खां की पुत्र वधू ग्राम रेहाना बेगम के खिलाफ सढ़सठ लाख के गबन और चारसौ बीस आदि धाराओं में बाजार और दुकान मामले का केस दर्ज कराया था। बिजली घर की जमीन पर कब्जे की दूसरी शिकायत में प्रशासन ने शिकायत को सही पाते हुए अवैध निर्माण पर आज जेसीबी चला दी। जमीन की बाउंड्री और निर्माण को प्रशासन ने जेसीबी से गिरवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सपा नेता के परिजनों और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के बीच कई बार तीखी नोंक झोंक हुई। मौके पर भारी भीड़ लगी रही और प्रशासन ने लंबी बाउंड्री और निर्माण को ढहा दिया।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने चौराहा पर लोकनिर्माण विभाग की जमीन पर किए गए दुकानों के आगे अस्थाई कब्जे हटाए। एसडीएम ओमवीर सिंह का कहना है कि दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं एक दो दिन में नोटिस देकर दुकानें खाली करा कर उन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा। यहां आपको बताते चलें कि जिस स्थान पर दुकानें हैं उनके अवैध पट्टे सपा नेता और उनके परिजनों द्वारा प्रधानी के दौरान काटने के आरोप हैं।

ये भी पढ़ें- कश्मीर पर बोलते ही कुर्सी से लुढ़का पाक एनालिस्ट, वीडियो हुई वायरल 

संभल के रजपुरा में सोमवार का दिन काफी गहमागहमी भरा रहा जहां सपा नेता कल्र्लू खां द्वारा एक और अवैध कब्जे के आरोप पर प्रशासन ने मुहर लगाते हुए निर्माण को ढहा दिया कुल मिलाकर विधायक का सपा नेता कल्र्लू खां पर लगाए गए आरोपों की एक-एक कर प्रशासन पुष्टि कर रहा है। एसडीएम ओमवीर सिंह ने कहा है कि अवैध कब्जा करने वाला कोई हो कार्रवाई की जाएगी परन्तु कब्जा हटाने के बाद अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट प्रशासन ने नहीं कराई है।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top