रिलीज हुआ हाउसफुल 4 का पोस्टर, नए अवतार में दिखे अक्षय कुमार 

रिलीज हुआ हाउसफुल 4 का पोस्टर, नए अवतार में दिखे अक्षय कुमार 

रिलीज हुआ हाउसफुल 4 का पोस्टर, नए अवतार में दिखे अक्षय कुमार 

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर अक्षय कुमार के फैंस उनकी फिल्म 'हाउसफुल 4' का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले दो नए पोस्टर सामने आए हैं। इस बार अक्षय कुमार बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। 

सुबह उठते ही अगर आप भी करते हैं मोबाइल का इस्तेमाल तो आज ही कर दें बंद  

एक तस्वीर में अक्षय कुमार गुस्से में हैं और धनुष से निशाना साध रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अक्षय डबल रोल में हैं। फॉक्स स्टार इंडिया ने पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कहानी की थी बाला ने 1419 में, मगर खत्म हैरी करेगा 2019 में। इस पागलपन के लिए तैयार हैं... 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होगा।

नहीं रोक पाएंगे अपनी हसीं, रिलीज़ हुआ शुभ मंगल ज्यादा सावधान का टीज़र, देखें  

इससे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया था। उसमें बताया गया था कि फिल्म की कहानी साल 1419 और 2019 की होगी। मल्टीस्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, कृति सेनन, राणा दग्गुबाती, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे नजर आएंगे।

Recent Comments

Leave a comment

Top