मथुरा: एसएसपी शलभ माथुर ने 26 सब इंस्पेक्टरों के थाना क्षेत्रों में किया बदलाव 

मथुरा: एसएसपी शलभ माथुर ने 26 सब इंस्पेक्टरों के थाना क्षेत्रों में किया बदलाव 

मथुरा: एसएसपी शलभ माथुर ने 26 सब इंस्पेक्टरों के थाना क्षेत्रों में किया बदलाव 

मथुरा। कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए एसएसपी शलभ माथुर ने 26 सब इंस्पेक्टरों के थाना क्षेत्रों को बदल दिया है। बीती देर रात नई तबादला सूची जारी की गई। एसएसपी के इस निर्णय के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

रिलीज हुआ हाउसफुल 4 का पोस्टर, नए अवतार में दिखे अक्षय कुमार 

उपनिरीक्षक यशपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना सुरीर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना गोविंदनगर, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र भाटी को थाना कोसीकला से पुलिस लाइन भेजा गया है। थाना राया में तैनात उपनिरीक्षक सर्वेस पाल सिंह को पुलिस लाइन, थाना गोविन्द नगर में तैनात उपनिरीक्षक मनमोहन शर्मा और यशपाल सिंह को थाना राया, उपनिरीक्षक आदर्श कुमार सिंह को थाना गोवर्धन से केजेएस, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह को मांट से थाना हाइवे तथा थाना सुरीर कोतवाली से धर्मेन्द्र कुमार को थाना हाइवे भेजा है। थाना कोसीकलां से उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को थाना गोविन्द नगर, सुरीर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सोनू कुमार को चैकी प्रभारी खायरा थाना सुरीर बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक इश्वर सिंह को चैकी प्रभारी डीग गेट से हटाकर मीडिया सेल में भेज दिया गया है। 

जानें आखिर क्यों खोले जा रहे है सियाचिन के कुछ रास्ते

उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार मिश्रा का तबादला वृंदावन से चैकी प्रभारी खायरा किया गया था जिसे निरस्त कर उन्हें चैकी प्रभारी डीग गेट बनाया गया है। थाना शेरगढ में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और जितेन्द्र तेवतिया को चैकी प्रभारी सेही तथा चैकी प्रभारी नंदगांव बनाया गया है। थाना छाता कोतवाली से उपनिरीक्षक वेदपाल को चैकी प्रभारी कस्बा छाता बनाया गया है।

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top