कोडरमा सीट पर माले उम्मीदवार का समर्थन करेगा राजद

कोडरमा सीट पर माले उम्मीदवार का समर्थन करेगा राजद

कोडरमा सीट पर माले उम्मीदवार का समर्थन करेगा राजद

 à¤šà¤¤à¤°à¤¾ (एजेंसी)  | राष्ट्रीय जनता दल (रादज) ने झारखंड के कोडरमा संसदीय सीट पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के उम्मीदवार राजकुमार यादव को समर्थन देने की आज घोषणा की।

राजद नेता एवं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चतरा से पार्टी के उम्मीदवार सुभाष यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजद ने कोडरमा संसदीय क्षेत्र से भाकपा-माले के प्रत्याशी राजकुमार यादव को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि माले और राजद की एक जैसी विचारधारा है। 

कोडरमा सीट पर माले उम्मीदवार का समर्थन करेगा राजद

 
श्री यादव ने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और राजद के बीच फ्रेंडली मुकाबला था इसीलिए महागठबंधन के घटक झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का चतरा संसदीय क्षेत्र में प्रचार करना पूरी तरह गलत था। उन्होंने झारखंड में राजद छोड़ भाजपा का दामन थामने वाली अन्नपूर्णा देवी पर भी तीखे प्रहार करते हुये कहा कि कभी राजद में हाजिरी लगाने वाली श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को आज भाजपा में हाजिरी बनानी पड़ती है। 

राजद नेता ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए  à¤…न्नपूर्णा देवी ने सामंती एवं सांप्रदायिक शक्तियों के हाथों खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर जनता का का आदेश सभी को पता चल जाएगा। 

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top