वाराणसी में मोदी समेत 26 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

वाराणसी में मोदी समेत 26 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

वाराणसी में मोदी समेत 26 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

 à¤µà¤¾à¤°à¤¾à¤£à¤¸à¥€( एजेंसी )| उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस पूर्व विधायक अजय राय और समाजवादी पार्टी (सपा) की शालिनी यादव समेत 26 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।

अधिकारिक सू्त्रों ने बताया कि कुल 31 प्रत्याशियों में नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को जनता पार्टी के श्याम नन्दन, जन संघर्ष विराट पार्टी के अर्जुन राम शंकर, कांशीराम बहुजन दल के संजय विश्वकर्मा और निर्दलीय राजेन्द्र गांधी एवं राजकुमार सोनी ने अपने-अपने पर्चे वापस ले लिये। इस तरह नाम वापसी के बाद 26 प्रत्याशी बच गए हैं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में वाराणसी समेत 13 लोक सभा क्षेत्रों में सातवें एवं अंतिम चरण में 19 मई को चुनाव है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर श्री मोदी और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व विधायक अजय राय के बीच वाराणसी संसदीय क्षेत्र में दूसरी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है। इससे पहले वे वर्ष 2014 में चुनाव लड़ चुके हैं। श्री राय पहली बार 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरे थे। इस तरह श्री राय वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि श्रीमती यादव पहली बार अपनी किस्मत आजमाएंगी।

add image

Recent Comments

  • Blog single photo

    07-Jun-2019 at 01:25:33am

    0     0

Leave a comment

Top