हरिद्वार जिलाधिकारी ने आरटीओ में मारा छापा,मच गया हडकंप

हरिद्वार जिलाधिकारी ने आरटीओ में मारा छापा,मच गया हडकंप

हरिद्वार जिलाधिकारी ने आरटीओ में मारा छापा,मच गया हडकंप

 à¤¹à¤°à¤¿à¤¦à¥à¤µà¤¾à¤° (एजेंसी ) | उत्तराखंड में हरिद्वार जिला अधिकारी दीपक रावत ने सुरक्षित चारधाम यात्रा को लेकर गुरुवार को संभागीय परविहन विभाग (आरटीओ) कार्यालय में छापा मारा। 
सूत्रों के अनुसार चारधाम यात्रा मार्ग पर अधिक संख्या में जाने वाले वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने की जानकारी रजिस्टर में अंकित की जा रही है, जबकि वास्तव में उतनी गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने आज सुबह आरटीओ कार्यालय रोशनाबाद पहुंचे ।


श्री रावत ने आरटीओ कार्यालय पहुंचकर चारधाम यात्रा में जाने वाले वाहनों के फिटनेस, ग्रीन कार्ड रिकार्ड रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में अंकित वाहनों की फिटनेस ग्रीन कार्ड की संख्या से असंतुष्ट एवं संदेह होने पर आरटीओ कार्यालय में लगाये जाने वाले सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद प्रथम दृष्टया यह पाया कि सीसीटीवी फुटेज में वाहनों की उतनी संख्या नहीं है, जितनी रजिस्टर में अंकित की गयी है।


इस प्रकरण की जांच के लिए अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशासन को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक को यह निर्देश दिया कि यहां के सीसीटीवी संबधित हार्डडिस्क रिकार्ड का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत करें। इस औचक निरीक्षण की जानकारी परिवहन आयुक्त को भेज दी गयी है।


इसके साथ ही एआरटीओ रूड़की एवं हरिद्वार को निर्देश दिया कि चारधाम यात्रा में जाने वाले वाहनों के ग्रीन कार्ड फिटनेस का कार्य की जांच के लिए औचक एवं समयबद्ध निरीक्षण करें।

Recent Comments

  • Blog single photo

    16-Jun-2019 at 11:06:20am

    0     0

Leave a comment

Top