आईटीआई दुर्घटना : आर्थिक मदद, नौकरी के आश्वासन के बाद पिता-पुत्र का हुआ अंतिम संस्कार

आईटीआई दुर्घटना : आर्थिक मदद, नौकरी के आश्वासन के बाद पिता-पुत्र का हुआ अंतिम संस्कार

आईटीआई दुर्घटना : आर्थिक मदद, नौकरी के आश्वासन के बाद पिता-पुत्र का हुआ अंतिम संस्कार

 à¤¸à¤¿à¤°à¤¸à¤¾( एजेंसी ) | हरियाणा में सिरसा के गांव ओढ़ां स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कल हाई वोल्टेज करंट से झुलसने से पिता-पुत्र की मौत के बाद विभिन्न संगठनों का धरना व रोष प्रदर्शन आज प्रशासन की तरफ से परिजनों को आर्थिक मदद देने व नौकरी के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ और पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। 
विभिन्न संगठन कल से ही संस्थान में शव रखकर धरना दे रहे थे। दुर्घटना में मारे गये छात्र लवप्रीत का कल ही उसके गांव जंडवाला जाटान में संस्कार कर दिया गया। 
सुबह ओधौगिक प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक राजपाल यादव ओढ़ा पहुंचे ओर विभाग की ओर से दिवंगत बाप-बेटा के परिवार को 10 लाख का चेक दिया जिसे कालांवाली के उपमंडलाधीश मनोज खत्री ने परिजनों को सौंपा। उन्होंने सभी परिजनों व गांववासियों के सामने वायदा किया किया कि इंद्रपाल की जगह उसकी पत्नी सीमा और केवल सिंह के स्थान पर उसके बड़े भाई राजेश कुमार को आऊटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में संस्थान में रखा जाएगा। इसी तरह लवप्रीत के परिवार को 5 लाख व घायल छात्र रमेश कुमार के परिजनों को 3 लाख का चेक सौंपा गया। 
इसके बाद धरना समाप्त किया गया व इंद्रपाल व केवल का अंतिम संस्कार किया गया। 
इस बीच हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.अशोक तंवर, जननायक जनता पार्टी के संयोजक अजय चौटाला भी आज ओढ़ा पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। 
ओढ़ा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि संस्थान में हुई कोताही को लेकर दर्ज मामले में के वर्ग अनुदेशक जीआई प्रेम सिंह नागी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया है जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संस्थान के प्राचार्य राजकुमार कल से ही अस्पताल में दाखिल हैं, जैसे ही अस्पताल से छुट्टी मिलेगी उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी उपमंडलाधिकारी कालांवाली मनोज खत्री ने संस्थान से होकर गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाईन को संस्थान से बाहर करने के निर्देश दिए। 
मृतक केवल के दादा बस्तीराम ने कहा कि उनके पुत्र व पौत्र की भरपाई रूपयों से नहीं हो सकती और आईटीआई का गेट उनके घर के बिल्कुल सामने होने के कारण उनका इस दुख से उबर पाना और भी मुश्किल होगा। 

Recent Comments

  • Blog single photo

    29-May-2019 at 05:30:24pm

    0     0
  • Blog single photo

    06-Jun-2019 at 10:24:32am

    0     0

Leave a comment

Top