मैसी, सुआरेज़ ने बार्का को लीवरपूल पर दिलाई 3-0 की जीत

मैसी, सुआरेज़ ने बार्का को लीवरपूल पर दिलाई 3-0 की जीत

मैसी, सुआरेज़ ने बार्का को लीवरपूल पर दिलाई 3-0 की जीत

 à¤¬à¤¾à¤°à¥à¤¸à¤¿à¤²à¥‹à¤¨à¤¾ (एजेंसी) स्टार फुटबालर लियोनल मैसी और लुईस सुआरेज़ ने चैंपियंस लीग फाइनल के सेमीफाइनल के पहले चरण में एफसी बार्सिलोना को लीवरपूल पर 3-0 की शानदार जीत दिला दी। 

इस सत्र में बार्का को लीवरपूल ने सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है और कैंप नू स्टेडियम में इस मैच का परिणाम काफी अहम रहा। हालांकि बार्सिलोना के मैसी और सुआरेज़ की बदौलत लीवरपूल को नुकसान उठाना पड़ा जिसे अब अगले सप्ताह एनफील्ड में रिटर्न लेग में वापसी के लिये चमत्कार की ही जरूरत होगी। 

दोनों टीमों के कोचों ने अपने अंतिम एकादश से काफी चौंकाया, बार्का की टीम में आर्थर मेलो पर आर्टूरो विदाल को तरजीह दी गयी जबकि लीवरपूल में रॉबर्टाे फर्मिन्हो के फिट नहीं होने पर ज्यार्जिनियो विजनाल्दम को उतारा गया। 

मैच में लीवरपूल ने बढ़िया शुरूआत करते हुये दबाव बनाया। सादियो माने और इवान राकिटिक ने सबसे अधिक मौके बनाये जबकि जोर्डी अल्बा ने मैसी को बेहतरीन पास दिया जिसे विपक्षी डिफेंडर ने रोक दिया। लीवरपूल को 21वें मिनट में तब झटका लगा जब नाबी कीटा को दर्द के कारण बाहर जाना पड़ा। कीटा की जगह जॉर्डन हेंडरसन को उतारा गया। इसी का फायदा उठाकर 26वें मिनट में सुआरेज़ ने आठ यार्ड की दूरी से गोल कर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिला दी।

Recent Comments

  • Blog single photo

    05-Jun-2019 at 09:00:33pm

    0     0

Leave a comment

Top