भाजपा का बस चलता तो जेल में बैठे लोगों को लड़वा देती चुनाव : राज बब्बर

भाजपा का बस चलता तो जेल में बैठे लोगों को लड़वा देती चुनाव : राज बब्बर

भाजपा का बस चलता तो जेल में बैठे लोगों को लड़वा देती चुनाव : राज बब्बर

 à¤­à¥‹à¤ªà¤¾à¤²(एजेंसी) | उत्तरप्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज भारतीय जनता पार्टी पर हमले बोलते हुए कहा कि भाजपा के किसी मंत्री की चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं हुई और पार्टी का बस नहीं चला, नहीं तो वो जेल में बैठे लोगों को भी चुनाव लड़वा देती।

श्री राज बब्बर ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना की सोच से भाजपा की बौखलाहट शुरु हुई। इनके किसी मंत्री की चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं पड़ी। चुनाव लड़ाने के लिए ये कैसी सूरतें लाए हैं। इनका बस नहीं चल रहा, नहीं तो जेल में बैठे लोगों को भी चुनाव लड़वा देते। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूर्ववर्ती यूपीए की प्रक्रियाओं पर अपनी मुहर लगा रही है। उन्होंने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने की प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारों में रहने वाले लोग काम करते हैं, पर उसका ढिंढोरा नहीं पीटते। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार ने 2008-09 में हाफिज सईद को प्रतिबंधित करवाया, लेकिन कभी प्रसार नहीं कराया। अगर अभी कुछ अच्छा हुआ है तो उसका श्रेय विदेश नीति को मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस श्रेय लेने नहीं के लिए, काम करने के लिए है।

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को संभावित सीटों के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत तमाम ताकतें जो भाजपा के खिलाफ हैं, वो बहुत आगे जाएंगी।

वाराणसी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेजबहादुर यादव के नामांकन रद्द होने पर उन्होंने कहा कि उसके सेना से बर्खास्त होने के कारण उसका नामांकन रद्द होने का कारण बताया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि भोपाल में जो प्रत्याशी चार्जशीटेड हैं, उनका नामांकन स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री भरवा रहे हैं। लोकतंत्र को किस तरह सिमटाया जा रहा है, ये उसका उदाहरण है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सारे चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़े जाने संबंधित कथित बयान पर श्री राजबब्बर ने कहा कि उनका भावार्थ समझने की कोशिश होनी चाहिए। चुनाव लाेकनीति है। ये युद्धनीति नहीं है, जो लोग युद्धनीति से लड़ते हैं, उन्हें भी ये बात समझ जाना चाहिए। चुनाव में जीत का मतलब है कि आप अपनी बात जनता को ठीक से समझा पाए। लोकतंत्र में लोकनीति अपनानी चाहिए। 

भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार करते हुए श्री राज बब्बर ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने उनकी बोलती बंद कर दी है। भाजपा को अपनी नीति साफ कर देनी चाहिए कि क्या उनके पास इतनी हताशा आ गई है कि उन्होंने ऐसा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिया। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंंने कहा कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस वोटकटवां नहीं है। कांग्रेस भाजपा को नुकसान पहुंचाएगी। कांग्रेस की मंशा ये कतई नहीं होगी कि भाजपा के खिलाफ लड़ रही ताकतों को वो नुकसान पहुंचाए।

add image

Recent Comments

  • Blog single photo

    14-Jun-2019 at 04:48:12pm

    0     0

Leave a comment

Top