जल्द गुलजार होगा एनटीपीसी का औरैया संयंत्र

जल्द गुलजार होगा एनटीपीसी का औरैया संयंत्र

जल्द गुलजार होगा एनटीपीसी का औरैया संयंत्र

 à¤”रैया (एजेंसी) उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) परिसर में एक बार फिर से बहार आने वाली है। 

जिले के दिवियापुर में मांग की कमी के कारण अरसे से उत्पादन बंद होने के कारण सुनसान पड़े एनटीपीसी के औरैया गैस पावर स्टेशन में रौनक आने वाली है। एनटीपीसी अपने परिसर में गैस एवं नेफ्ता आधारित मौजूदा पावर प्लांट से इतर 22 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने जा रही है। इसके अलावा एनटीपीसी प्रबंधन ने अब तक लखनऊ में संचालित हो रहे अपने नॉर्दन रीजन के हेड क्वार्टर को एनटीपीसी दिबियापुर में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इसके अंतर्गत उत्तर क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक बड़ी परियोजनाओं की मॉनिटरिंग अब यहीं से होगी। इसके लिए करीब एक सैकड़ा अधिकारी कर्मचारी एनटीपीसी दिबियापुर में अपना योगदान दे चुके हैं।

करीब 652 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली एनटीपीसी दिबियापुर में गैस एवं नेफ्ता से बिजली का उत्पादन होता है। बाजार में कोल पावर, हाइड्रोपावर और सोलर पावर की सस्ती उपलब्धता के चलते एनटीपीसी दिव्यापुर से उत्पादित महंगी बिजली की डिमांड पिछले कुछ सालों से ना के बराबर बनी हुई है। डिमांड न होने के कारण एनटीपीसी औरैया में पिछले काफी अरसे से विद्युत उत्पादन बंद पड़ा हुआ था। 

पिछले साल एनटीपीसी में पहली महिला महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी सरोज चिल्लूरी के कार्यभार संभालने के बाद से परियोजना में विद्युत उत्पादन का कार्य शुरू हो चुका है। पिछले दिनों वेंडर मीट में महाप्रबंधक ने एनटीपीसी दिबियापुर के स्वर्णिम भविष्य की रूपरेखा वेंडर्स के सामने रखी। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी औरैया अपनी पूरी क्षमताओं के साथ विद्युत उत्पादन में प्रति पल सक्षम है। उन्होंने एनटीपीसी औरैया में प्रस्तावित 22 मेगावाट के नए सोलर पावर प्लांट के लिए भी कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई।

दूसरी ओर एनटीपीसी प्रबंधन ने अपने लखनऊ स्थित नॉर्दन रीजन हेड क्वार्टर को एनटीपीसी दिबियापुर में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इसके तहत करीब एक सैकड़ा अधिकारी कर्मचारियों को एनटीपीसी दिबियापुर में तैनाती मिली है।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एनटीपीसी के नॉर्दन रीजन में स्थित रिहंद, टांडा, ऊंचाहार, मेजा , औरैया आदि परियोजनाओं की मॉनिटरिंग एवं इनसे जुड़ी व्यवस्थाओं का संचालन अब एनटीपीसी दिबियापुर से ही होगा। एनटीपीसी पड़ोसी जिले कानपुर के बिल्हौर में प्रस्तावित एनटीपीसी के कोल्ड वेस्ड प्लांट की स्थापना का कार्य जल्द शुरू करने वाली है। इस नए बनने वाले प्लांट के लिए भी ज्यादातर प्रोसेस एनटीपीसी दिबियापुर से संचालित किए जाने की तैयारी है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में एनटीपीसी औरैया जिले के औद्योगिक और सामाजिक विकास में अपनी प्रमुख भूमिका निभाती दिखेगी।

Recent Comments

Leave a comment

Top