भारत में बास्केटबॉल की अपार संभावनाएं: हैरिसन

भारत में बास्केटबॉल की अपार संभावनाएं: हैरिसन

भारत में बास्केटबॉल की अपार संभावनाएं: हैरिसन

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली(एजेंसी) | अमेरिका के नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के मशहूर खिलाड़ी हैरिसन बार्नेस बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के लिए भारत के दौरे पर हैं और उनका मानना है कि भारत में बास्केटबॉल के लिए अपार संभावनाएं है।

हैरिसन एसीजी-एनबीए के भारत में पहली बार बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के तहत प्रतिभा खोज अभियान के तहत ग्रेटर नोयडा में जेपी ग्रीन्स में स्थित एनबीए अकादमी में मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान युवा खिलाड़ियों से खेल को लेकर अपने अनुभव बांटे और इस खोज अभियान के विजेताओं से मिले।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में बास्केटबॉल में बेहतर प्रदर्शन करने के सवाल पर कहा, “बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आपको लगातर खेलना होता है। आप ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताओं में भाग लेने का प्रयास करे और खेलें। अधिक अभ्यास करना निश्चित तौर आपके खेल को बेहतर करेगा और यही सबसे बड़ा तरीका है। यह सब बोलना हालांकि बहुत आसान है लेकिन खेल को निखारने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। खेल को बेहतर करने के लिए समय लगता है।”

एनबीए में साक्रेमेंटो किंग्स के लिए खेलने वाले 26 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी ने भारत के युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा, “मैं सबसे पहले यही कहूंगा कि आप बास्केटबॉल को जितना ज्यादा हो सके उतना समय दे और मेहनत करें। यह ऐसा खेल है जो आपको बहुत प्रतिष्ठा देता हैं। आपको हर समय अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। यह अविश्वसनीय खेल है और आप इससे बहुत कुछ सीखेंगे।”उन्होंने इस दौरान भारतीय व्यंजनों की प्रशंसा करते हुए कहा, “मुझे भारतीय भोजन बहुत पसंद आया। सबसे ज्यादा मुझे पालक पनीर और चिकन टिक्का मसाला पसंद आया। यहां खाना लाजवाब हैं।”एसीजी-एनबीए ने भारत में पहली बार बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के तहत प्रतिभा खोज अभियान चलाया है। अभियान एक मई से शुरू हुआ था जिसमें भारत से राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के 50 खिलाड़ियों को बुलाया गया था। चुनिंदा खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया हैं जिन्हे एनबीए इंडिया अकादमी में छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

चुने गए खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश के कुशल सिंह, चंडीगढ़ के जन्मेजय सिंह, पंजाब से अरविंदर सिंह और हनोस सिंह सिंधू, राजस्थान से जितेंद्र कुमार शर्मा और हरियाणा के विक्रांत गंगस शामिल हैं।

ये भी पढ़े -----

जल्द गुलजार होगा एनटीपीसी का औरैया संयंत्र

प्रेमी युगल के पुल से छलांग लगाने के प्रयास में युवती को बचाया गया,

युवक कूदा हरिद्वार जिलाधिकारी ने आरटीओ में मारा छापा,मच गया हडकंप

Recent Comments

  • Blog single photo

    02-Jun-2019 at 06:25:22am

    0     0

Leave a comment

Top