झारखंड में अमित शाह की चुनावी सभाएं स्थगित

झारखंड में अमित शाह की चुनावी सभाएं स्थगित

झारखंड में अमित शाह की चुनावी सभाएं स्थगित

 à¤°à¤¾à¤‚ची (एजेंसी )| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चक्रवाती तूफान ‘फनी’ के कारण झारखंड में आज सभी चुनावी सभाएं स्थगित कर दी गई।

श्री शाह आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में राज्य में तीन अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले थे। लेकिन, चक्रवाती तूफान फनी के आसन्न खतरों को देखते हुये सभी सभाएं रद्द कर दी गई।

भाजपा अध्यक्ष पांचवें चरण के चुनाव के लिए झुमरी तिलैया के प्रखंड मैदान में कोडरमा से पार्टी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, खूंटी के कचहरी मैदान में खूंटी से भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तथा टीबीएस स्कूल मैदान में रांची से प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में चुनावी सभा में शामिल होने वाले थे।

भाजपा नेता प्रदीप सिन्हा ने यहां बताया कि श्री शाह के आज होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास और लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड प्रभारी एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय रांची और खूंटी की चुनावी सभाओं में शामिल हुये हैं।

ये पढ़ें------

add image

Recent Comments

  • Blog single photo

    30-May-2019 at 07:36:48am

    0     0

Leave a comment

Top