पुत्री से बलात्कार का आरोपी पिता जेल में

पुत्री से बलात्कार का आरोपी पिता जेल में

पुत्री से बलात्कार का आरोपी पिता जेल में

 à¤«à¤¿à¤°à¥‹à¤œà¤¾à¤¬à¤¾à¤¦(एजेंसी ) |  à¤‰à¤¤à¥à¤¤à¤° प्रदेश में फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र में पुलिस ने पुत्री के साथ दुराचार करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। 
पुलिस ने बताया कि थाना उत्तर के नगला पानसहाय निवासी एक व्यक्ति अपनी 19 वर्षीय पुत्री का पिछले कई माह से शारीरिक शोषण कर रहा था जिसका पुत्री विरोध भी करती थी। 


आरोप है कि गुरूवार की रात में पिता ने पुत्री के साथ दुराचार किया और विरोध करने पर मारपीट की। पुत्री ने घटना से यूपी 100 को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पिता और उसकी पुत्री को थाने ले आयी।

पुत्री ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराते हुये आरोपी पिता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और आज उसे जेल भेज दिया। 

ये भी पढ़े ------

दिन में एक करोड़ की फिरौती के लिए फोन, रात में बच्चे का मिला शव

सहानुभूति पाने के लिए मोदी बता रहे हैं जान का खतरा : कांग्रेस

भारत में बास्केटबॉल की अपार संभावनाएं: हैरिसन

Recent Comments

  • Blog single photo

    13-Jun-2019 at 10:46:34pm

    0     0

Leave a comment

Top